बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। असिस्टेंट प्रोफेसर के 3687 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया। जिसके आवेदन की प्रक्रिया 3 जुलाई को शुरू हुई थी वहीं 15 जुलाई को भर्ती के लिए आवेदन का अंतिम दिन था।
7 अगस्त तक ज्वाइनिंग
बता दें की यह भर्ती राज्य के नए 211 डिग्री कॉलेजों के लिए कॉन्ट्रेक्ट पर की जाएगी। इस भर्ती की खास बात यह है कि इस भर्ती में चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों की कॉलेजों में 7 अगस्त तक ज्वाइनिंग करा दी जाएगी। हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञानं और समाजशास्त्र 6 विषयों में भर्ती निकाली गई है। इन विषयों के लिए योग्य अभ्यर्थियों से hedbiharrec.samarth.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए।
शैक्षणिक योग्यता के आधार पर चयन
बता दें की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों को अंक दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी जिसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। वहीं अंतिम मेरिट सूची शैक्षणिक अंक और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।










