असम सरकार का टूरिज्म मास्टर प्लान, पाँच साल में बदलेगी पर्यटन की तस्वीर

असम सरकार राज्य के पर्यटन को रफ्तार देने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर रही है।

असम सरकार राज्य के पर्यटन को रफ्तार देने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर रही है। राज्य की हिमंता सरकार पाँच सरकार का टूरिज्म मास्टर प्लान लाने की तैयारी में है। इस मास्टर प्लान के जरिए राज्य के विकास को नई गति मिलेगी।

अब पाँच साल का टूरिज्म मास्टर प्लान
बता दें की पिछले दशक से राज्य में पर्यटकों की भारी तदाद देखने को मिली। लगभग छह करोड़ पर्यटकों के आने से राज्य के पर्यटन को पंख लगे। अब पाँच साल का टूरिज्म मास्टर प्लान से इस क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने की तैयारी की गई है।

पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने कहा कि “पिछले 10 सालों में राज्य में पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। विकास के अगले चरण में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ाने, रोजगार के अवसर पैदा करने पर फोकस किया जा रहा है”।

कम मशहूर जगहों को बढ़ावा
गौरतलब है कि प्रस्तावित मास्टर प्लान से असम के पर्यटन इकोसिस्टम को मजबूत करने की उम्मीद है। इसके तहत कम मशहूर जगहों को बढ़ावा दिया जाएगा, पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा और पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों में समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार राज्य को नई सांस्कृतिक पहचान देने के लिए ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को राज्य में आने लिए आकर्षित करना चाहती है।

व्यापार, निवेश को बढ़ावा
मुख्यमंत्री का कहना है की राज्य को पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाने पर कार्य किया जा रहा है। यहाँ पर्यटकों के लिए सुविधाओं को व्यवस्थित किया जा रहा है। राज्य में पर्यटकों की तदाद बढ़ने से व्यापार, निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। पिछले दशक से जो विकास को रफ्तार मिली है उसे ऐसे ही आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। जिसके लिए पाँच साल का रोडमेप तैयार किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़