“अग्निवीर संवाद” कार्यक्रम में सीएम धामी का संकल्प, अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “अग्निवीर संवाद” कार्यक्रम में शिरकत की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “अग्निवीर संवाद” कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में सीएम धामी ने हजारों युवाओं से संवाद किया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने  राष्ट्रसेवा, अग्निवीरों के भविष्य और पुनर्वास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का फैसला
युवाओं से संवाद के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि है और सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी सोच के तहत प्रदेश सरकार ने अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। राज्य सरकार ने सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस फैसले के तहत राष्ट्रसेवा के बाद उन्हें सम्मानजनक रोजगार के अवसर मिल सकें।

बेहतर अवसर हो रहे उपलब्ध
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अग्निवीरों के प्रशिक्षण, अनुभव और कौशल का प्रभावी उपयोग करते हुए उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि देश की सेवा करने वाले युवाओं को भविष्य की चिंता न करनी पड़े।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों, अग्निवीरों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। साथ ही उत्तराखंड की सैन्य परंपरा को और सशक्त बनाने और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी युवाओं को लाभ मिल रहा है। 

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़