केंद्र सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अनुराग कुमार होंगे दिल्ली पुलिस के नए मुखिया

केंद्र सरकार ने राजधानी दिल्ली की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है।

केंद्र सरकार ने राजधानी दिल्ली की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया है। अनुराग कुमार 1994 बैच के एजीएमयूटी कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। इसे लेकर गृह मंत्रालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया।

लंबे अनुभव के आधार पर सौंपी जिम्मेदारी
अनुराग कुमार को उनकी प्रशासनिक विशेषज्ञता और लंबे अनुभव के आधार पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पदभार संभालने की तिथि से ही राजधानी की पुलिस व्यवस्था का नेतृत्व करेंगे और सुरक्षा संबंधी सभी रणनीतिक निर्णयों में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

बड़े फेरबदल के तहत निर्देश
इस बड़े फेरबदल के साथ ही निवर्तमान पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा को लेकर भी निर्देश स्पष्ट कर दिए गए हैं। जिसके तहत सतीश गोलछा को अनुराग कुमार के पदभार ग्रहण करते ही अपना कार्यभार सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें की सतीश गोलछा 1992 बैच के अधिकारी हैं।  

अनुराग कुमार के सामने बड़ी चुनौतियाँ
गौरतलब है कि  दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पद देश के सबसे संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण पदों में से एक माना जाता है। ऐसे में अनुराग कुमार के सामने कई बड़ी चुनौतियाँ होंगी। राजधानी में अपराधों पर लगाम लगाने, सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आम जनता के बीच पुलिस की छवि को बेहतर बनाने जैसी बड़ी जिम्मेदारियां होंगी। केंद्र सरकार का यह फैसला दिल्ली की सुरक्षा के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़