दिल्ली में 45 आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन, सीएम ने कहा- बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का सीएम रेखा गुप्ता ने उद्घाटन किया है। जिसकी खास बात यह है कि इन केंद्रों में हर तरह की निःशुल्क जांच सुविधाओं का लोगों को लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य की जांच होगी मुफ़्त
आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों में लोग अपने स्वास्थ्य की जांच मुफ़्त में करवा पाएंगे। करीब 80 तरह की अलग-अलग लांच इन केंद्रों में निःशुल्क होंगी। इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि हर दिल्लीवासी को अपने घर और कॉलोनी के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। लोगों को इन स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। इसी दिशा में 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों की शुरुआत की गई है।

1,100 से ज्यादा केंद्रों का लक्ष्य
वर्तमान में दिल्ली में 415 से ज्यादा आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर कार्य कर रहे हैं। वहीं जल्द ही 1,100 से ज्यादा आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का लक्ष्य भी पूरा होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इन केंद्रों पर ओपीडी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, आवश्यक दवाइयां और 80 प्रकार की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध है। इससे लोगों को एक ही जगह सभी जांच सुविधाएं उपलब्ध हो जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़