उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन को रफ्तार देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में इटावा के सुमेर सिंह किला क्षेत्र को आकर्षक ईको-टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिससे इसे नई सांस्कृतिक पहचान मिलेगी। करीब 1.44 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए 1.08 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।
पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखना है। ताकि पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना के तहत 400 वर्ग मीटर क्षेत्र में ग्रीन पेवर ब्लॉक का निर्माण, वेल डेवलपमेंट और बैठने के स्थानों के आसपास पौधरोपण कराया जाएगा। इससे परिसर का प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ेगा।
स्थानीय व्यंजनों का चखेंगे स्वाद
पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मजबूत दीवार और आकर्षक रेलिंग का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा आधुनिक सुविधाओं से युक्त फूड कोर्ट विकसित किए जाएंगे, जहां पर्यटक स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया जाएगा।
इटावा को मिलेगी पर्यटन पहचान
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि सुमेर सिंह किला परिसर में हरित विकास और आधुनिक सुविधाओं का संतुलित समावेश किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और इटावा की पर्यटन पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।











