बंगाल सरकार सड़कों पर उतारेगी 1,000 नई बसें, पर्यावरण अनुकूल और आधुनिक सुविधाओं से लैस बसों पर फोकस

पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में पर्यावरण अनुकूल बसों को सड़कों पर उतारने की तैयारी में हैं।

पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में पर्यावरण अनुकूल बसों को सड़कों पर उतारने की तैयारी में हैं। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इसी के तहत परिवहन भवन में 50 एसी बसों के फ्लैग-ऑफ समारोह में शिरकत की । इस मौके पर उन्होंने राज्य में परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में कई घोषणाएं कीं।

1,000 नई बसें शुरू करेगी सरकार
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य को साफ-सुथरा बनाना है। इसी लक्ष्य से  एक साल के अंदर राज्य सरकार 1,000 नई बसें शुरू करेंगे, जो पर्यावरण-अनुकूल और आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। यात्रियों को इन बसों में आधुनिक सुविधाएं मिलेगी जिससे उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पढ़ेगा।

50 पर्यावरण-अनुकूल बसों का उद्घाटन
सीएम अधिकारी ने कहा कि हमने 50 पर्यावरण-अनुकूल बसों का उद्घाटन किया है। इस बसों में 43 सीएनजी और 7 इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं। हालांकि अभी 400 और बसों की तत्काल जरूरत के बारे में एक प्रस्ताव सौंपा गया है जिसे जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। और आने वाले साल में हम 1,000 नई बसें शुरू करेंगे, जो पर्यावरण-अनुकूल और आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी।

कोलकाता मेट्रो परियोजना का जिक्र
मुख्यमंत्री ने कोलकाता मेट्रो परियोजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोलकाता की मेट्रो भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत आती है। हमने तय किया है कि रेलवे इसका रखरखाव और विस्तार करेगा और हम सहयोग देंगे।

‘विकसित भारत’ विजन पर काम  
सीएम ने कहा कि एक आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और समय पर काम करने वाला ट्रांसपोर्ट नेटवर्क से ही पश्चिम बंगाल को आर्थिक मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ विजन के आधार पर राज्य सरकार कार्य कर रही है। यह कार्यक्रम राज्य सरकार की परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने में मदद करेगा। साथ ही पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़