हरियाणा के जिला रेवाड़ी में पूरे 8 साल बाद आंगनबाड़ी केंद्रों पर भर्तियाँ निकली गई हैं। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए यह सुनहरा अवसर सामने आया है। रेवाड़ी में 1099 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 1082 सहायिकाओं के पद स्वीकृत हैं। जिनमें से 105 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 351 सहायिकाओं के पद खाली पड़े हुए हैं। इन खाली पदों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए हैं।
कौन होंगी पात्र महिलायें?
बता दें की सिर्फ महिला अभ्यर्थी इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगी। अभ्यर्थी जहां की स्थायी निवासी है ये आवेदन उसी गांव या वार्ड के लिए मान्य होगा। आवेदन पत्र के साथ अभ्यर्थी जो जरूरी दस्तावेज भी शामिल करवाने होंगे। वहीं इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
क्या है शैक्षणिक योग्यता?
इस भर्ती के शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है, आंगनवाड़ी वर्कर के लिए आवेदन करने वाली अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा से पास होनी चाहिए। वहीं आंगनवाड़ी सहायिका के लिए आवेदन करने वाली अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा से पास होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं का कार्य होता है गर्भवतियों, धात्री माताओं को योजनाओं से जागरूक करवाना और छह वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और टीकाकरण जैसी योजनाओं की जानकारों देना। ऐसे में जो भी इच्छुक महिलायें है वो जल्द अपना आवेदन जमा करवा सकती हैं।











