राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से कनिष्ठ विधि अधिकारी परीक्षा-2025 आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा का आयोजन 26 और 27 जुलाई 2026 को किया जा रहा है। बता दें कि हर दिन यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी। जिसमें सुबह 9 बजे से 12 बजे तक यह परीक्षा होगी। जिसके बाद दोपहर 2:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
परीक्षा नियंत्रण कक्ष से होगी निगरानी
परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कलेक्ट्रेट जयपुर के कक्ष संख्या 116 में जिला स्तरीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला कलेक्टर संदेश नायक के आदेश पर यह परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इससे परीक्षा आयोजन की सभी कार्रवाइयों की निगरानी की जा सकेगी।
सफल और पारदर्शी बनेगी परीक्षा
जिला कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए है। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की कोई बाधा न सामने आए। इससे परीक्षा भी सफल और पारदर्शी बनेगी।











