हरियाणा के रोहतक में अग्निवीर सेना भर्ती रैली आयोजित, CEE पास करने वाले अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा

भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत CEE यानि कॉमन एंट्रेंस एग्जाम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया गया है।

भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत CEE यानि कॉमन एंट्रेंस एग्जाम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। हरियाणा के जिला रोहतक के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यह रैली आयोजित की गई है जो 27 जुलाई तक चलेगी।

किन अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित ?
भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल अनुराग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भर्ती रैली में सोनीपत, पानीपत, झज्जर और रोहतक जिलों के उन अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिन्होंने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम पास कर लिया है।

क्या होगी भर्ती रैली की प्रक्रिया?
इसके अलावा हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के सेंट्रल एवं जोनल श्रेणियों के अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग भी इसी भर्ती रैली के दौरान की जाएगी। इनमें जेसीओ धार्मिक शिक्षक, हवलदार एजुकेशन, जेसीओ कैटरिंग, हवलदार सर्वेयर ऑटो कार्टो, सिपाही फार्मा और सोल्जर टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) श्रेणी के वे अभ्यर्थी शामिल हैं, जिन्होंने ऑनलाइन सीईई उत्तीर्ण किया है।

पात्र अभ्यर्थियों से क्या अपील?
निदेशक कर्नल अनुराग सिंह ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने प्रवेश पत्र परअंकित रिपोर्टिंग समय का पालन जरूर करें। निर्धारित तिथि पर अपने दस्तावेज लेकर भर्ती स्थल पर पहुँचें। अपने दस्तावेजों में सभी मूल प्रमाण-पत्र, उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां जरूर रखे। इसके साथ ही भारतीय सेना की ओर से जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों का ही पालन करें। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और मेरिट आधारित होगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़