मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव नई दिल्ली से सीधा रीवा पहुंचे। जहां सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों की अहम बैठक ली। सीएम ने चित्रकूट में भारी बारिश और मंदाकिनी नदी में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मैंने संबंधित अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।
ज़रूरी सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश
सीएम मोहन यादव ने बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ-साथ सभी ज़रूरी सुविधाएँ सुनिश्चित करने को भी कहा। सीएम मोहन यादव ने बताया कि बाढ़ और जलभराव की स्थिति में जानकारी और मदद के लिए एक कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर—07672-223211—तैयार किया गया है।
चित्रकूट में लगातार भारी बारिश
बता दें कि चित्रकूट में लगातार भारी बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। प्रशासन और SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। ऐसे में राज्य सरकार की ओर से प्रभावित लोगों के लिए शेल्टर साइट्स पर भोजन और चिकित्सा सहायता सहित ज़रूरी इंतज़ाम किए गए हैं।











