श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सीएम योगी ने लिखी ‘योगी की पाती’, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम 'योगी की पाती' लिखी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम ‘योगी की पाती’ लिखी। जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम योगी ने दिया संदेश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि, “भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की आधी रात को, जब मथुरा की जेल में नंदलाल का प्राकट्य हुआ, तो असत्य और अन्याय के अंधेरे के बीच सत्य और धर्म का प्रकाश फैल गया। योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें जन-केंद्रित शासन की मूल भावना से भी प्रेरित करता है। अन्याय का विरोध, धर्म की रक्षा, कमजोरों की सुरक्षा और जन-कल्याण उनके जीवन-दर्शन के मुख्य आधार थे। आज, उसी भावना के साथ, हमारी सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है।”

गौरवशाली उत्तर प्रदेश का निर्माण करने का संकल्प
सीएम योगी ने उत्सव की सभी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। सीएम योगी ने कहा कि “आइए, इस जन्माष्टमी पर हम अपनी विरासत को संजोने, सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने और एक विकसित व गौरवशाली उत्तर प्रदेश का निर्माण करने का संकल्प लें, तथा श्री कृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और जन-कल्याण के संदेश को अपने जीवन में अपनाएं।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़