रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने दी सौगात, लखनऊ छावनी में 14 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास-उद्घाटन

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ दौरे पर रहे। जहां लखनऊ छावनी को 'मॉडल छावनी' के रूप में विकसित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ दौरे पर रहे। जहां लखनऊ छावनी को ‘मॉडल छावनी’ के रूप में विकसित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में 14 विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए गए। इन विकास परियोजनाओं की लागत करीब 101 करोड़ रुपए है।

लखनऊ छावनी का विकास
इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, “ये पहलें छावनी क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेल सुविधाओं, स्वच्छता, सफाई, जल आपूर्ति और शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार लाने के व्यापक प्रयासों को दर्शाती हैं।” साथ ही कहा कि, “लखनऊ छावनी का विकास लखनऊ की प्रगति से घनिष्ठ रूप से जुड़ा हुआ है। केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से विकास और सुशासन को गति मिल सकती है।”

सीएम योगी ने दी बधाई
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने छावनी बोर्ड से जुड़े सभी नागरिकों और जिले के निवासियों को हार्दिक बधाई दी। सीएम ने कहा कि, “मुझे पूरा भरोसा है कि लखनऊ छावनी बोर्ड एक आदर्श छावनी बोर्ड बनकर ‘ईज़ ऑफ़ लिविंग’ (जीवन को आसान बनाने) के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ता रहेगा।”

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि, समाजवादी पार्टी ने PAC को भंग कर दिया था, जो दंगाइयों के लिए काल बन गई थी। हमने PAC की सभी 54 कंपनियों को फिर से संगठित किया। समाजवादी पार्टी दंगों की सरगना है, कर्फ्यू उनकी पहचान है। JPNIC समाजवादी पार्टी के भ्रष्टाचार का जीता-जागता स्मारक है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़