केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने की समीक्षा बैठक, स्वच्छ भारत मिशन-शहरी की प्रगति पर हुई चर्चा

चंडीगढ़ में केंद्र शासित प्रदेश के गेस्ट हाउस में स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू) की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

चंडीगढ़ में केंद्र शासित प्रदेश के गेस्ट हाउस में स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू) की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान मंत्री मनोहर लाल ने महत्वाकांक्षी शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

केन्द्रीय मंत्री ने दिए निर्देश
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने निर्देश देते हुए कहा कि, सभी मौजूदा सुविधाओं की नियमित रूप से निगरानी और ​​रखरखाव किया जाए। इसके साथ ही उन्हें हर समय कार्यात्मक और जनता के लिए सुलभ रखा जाए। इसके अलावा बैठक में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आगामी 15 दिवसीय स्वच्छता ही सेवा 2026 की तैयारियों की समीक्षा भी की। केन्द्रीय मंत्री ने निर्देश दिया कि स्वच्छता पखवाड़ा के 15 दिवसीय अभियान के प्रत्येक पहल में नागरिकों को सक्रिय रूप से शामिल करना चाहिए।

‘नागरिक ही स्वच्छता के सच्चे संरक्षक’
बैठक के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि नागरिक ही स्वच्छता के सच्चे संरक्षक हैं। उनकी प्रतिक्रिया को न सिर्फ सुना जाना चाहिए बल्कि उस पर पूरी गंभीरता से अमल भी किया जाना चाहिए। मंत्री ने कहा कि सभी प्रसंस्करण सुविधाओं, कचरा संग्रहण वाहनों और सरकारी कार्यालयों की सफाई उसी प्रकार की जानी चाहिए जैसे दिवाली से पहले घरों की सफाई की जाती है, ताकि स्वच्छता से जुड़ा हर पहलू प्रतिबद्धता को दर्शाए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़