उधमपुर-कठुआ-डोडा-किश्तवाड़ क्षेत्र को बड़ी सौगात, केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने 110 सड़क परियोजनाओं की रखी आधारशिला

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने उधमपुर-कठुआ-डोडा-किश्तवाड़ क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने उधमपुर-कठुआ-डोडा-किश्तवाड़ क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। मंत्री ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पीएमजीएसवाई-IV के वर्ष 2026-27 के बैच-I के तहत 110 सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी। परियोजना के तहत इन 110 सड़कों की कुल लंबाई 598.455 किलोमीटर है। इसके साथ ही इस सड़कों पर सरकार ने 1,503.53 करोड़ रुपये खर्च की मंजूरी दी है।

46,972 लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद
बता दें कि केंद्र सरकार की ये परियोजनाएं कठुआ, उधमपुर, रामबन, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में फैली हुई हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से 46,972 लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि, पिछले 12 सालों के दौरान, विशेष रूप से पिछले पांच वर्षों में, उधमपुर-कठुआ-डोडा संसदीय क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसका ही परिणाम है कि आज इस क्षेत्र के कुछ दूरदराज और दुर्गम पहाड़ी इलाकों में सड़क संपर्क का लगातार विस्तार हुआ है।

आवागमन और सुगम बनेगा
केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पीएमजीएसवाई के तहत सड़क संपर्क को हर मौसम में अंतिम छोर तक तथा दुर्गम और दूरदराज के पहाड़ी इलाकों के गांवों और बस्तियों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि नई सड़कों से ग्रामीण आवागमन व्यवस्था में और बदलाव आएगा। इसके साथ ही दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के के लिए आवागमन और सुगम बनेगा।

ग्रामीण आवागमन की तस्वीर बदली
केन्द्री मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत सड़क संपर्क के निरंतर विस्तार से पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को बहुत लाभ पहुँच है। अब ग्रामीण आवागमन की तस्वीर बदल रही है। अब उन गांवों और बस्तियों तक हर मौसम में सड़क संपर्क खुला रहता है, जहां पहले पहुंचना तक बहुत कठिन था।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़