भारत की अर्थव्यवस्था का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। अप्रैल-जून 2026 के दौरान देश की GDP ग्रोथ 7.8% रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8% GDP ग्रोथ रेट पर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और विकास की रफ्तार का संकेत बताया।
सीएम योगी ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की शानदार प्रगति हमारी अर्थव्यवस्था की मज़बूती और 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प को दर्शाती है। पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, निर्णायक नीतियों और भारत के विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने देश की आर्थिक नींव को मज़बूत किया है और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। आपके नेतृत्व में भारत लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, चुनौतियों को अवसरों में बदल रहा है और एक मज़बूत, समृद्ध और विकसित भारत की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।”
सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना
वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, “जब दुनिया भू-राजनीतिक संघर्षों, तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, व्यापारिक बाधाओं और सप्लाई चेन में रुकावटों से जूझ रही थी, तब भारत डगमगाया नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ढाल बनकर खड़े रहे, सुधार हमारी ताकत बने और 140 करोड़ भारतीय हमारी शक्ति बने। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत ने 7.8% की GDP ग्रोथ दर्ज की, जो वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में एक शानदार प्रदर्शन है।” सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “भारत जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए, यह मजबूती, सुधार और लगातार बनी हुई गति का एक सशक्त संकेत है। यह उस देश का आत्मविश्वास है जो ऐसे नेता के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है, जिन्होंने आर्थिक मजबूती, स्थिरता और राष्ट्रीय हित को शासन का मुख्य आधार बनाया है।”











