केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मिले मधप्रदेश के सीएम मोहन यादव, औद्योगिक विकास, विस्तार और निवेश पर हुई सार्थक चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों नेताओं के बीच औद्योगिक विकास, विस्तार तथा निवेश के विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

निवेश की अपार संभावनाओं की जानकारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं की जानकारी दी। सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में नए निवेश को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग की मांग की। इससे संबंधित विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया।

निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में काम
इसके अलावा मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश के औद्योगिक विस्तार, निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में काम करने पर जोर दिया। प्रदेश की आर्थिक क्षमता को नई ऊंचाई देने पर जोर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से राज्य में निवेश और उद्योगों के लिए और ज्यादा अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़