लखनऊ में सीएम योगी ने किया जनता दर्शन, गंभीर रूप से बीमार महिला को इलाज और आर्थिक सहायता की प्रदान

लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन लगाया।

लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन लगाया। सीएम योगी के दरबार में दूर-दूर से फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सीएम योगी ने सभी लोगों की समस्याओं को बारी-बारी सुना और उन्हें समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

बीमार महिला के इलाज की गुहार
सीएम योगी के जनता दर्शन के दौरान संवेदनशीलता की तस्वीर देखने को मिली। जब अयोध्या से श्याम सोनकर ने अपनी गंभीर रूप से बीमार बहन बबिता के इलाज की गुहार सीएम योगी के सामने लगाई। सीएम योगी को परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी दी। बीमार महिला को अयोध्या से लखनऊ रेफर किए जाने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत उसे एंबुलेंस से डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान भेजने के निर्देश दिए। जिसके बाद अस्पताल में मरीज का इलाज शुरू हो गया।

परिवार को जल्द आर्थिक सहायता का भरोसा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद बबिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर फोन कर इलाज शुरू होने की जानकारी दी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने परिवार को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़