बहराइच ज़िले में नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल सेक्शन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल सेक्शन पर ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया।
सीएम ने जताया पीएम का आभार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मानित नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा हमारे मित्र देश नेपाल को सहायता देने के लिए लिए गए त्वरित निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का आभार है। सीएम योगी ने कहा कि, यह कनेक्टिविटी न केवल सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र की समृद्धि के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
‘नए भारत’ का बदलाव
सीएम योगी ने कहा कि, “ये डबल-इंजन सरकार के काम हैं, जो आज ज़मीन पर दिखाई दे रहे हैं। डबल-इंजन सरकार ने विकास कार्यों को रफ्तार देने का काम किया है। आज हर व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सीएम ने कहा कि आज, भारत के अंदर लगभग सभी रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण हो चुका है। यह ‘नए भारत’ का बदलाव है।












