उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। UKSSSC यानि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। UKSSSC की ओर से भर्ती के लिए अधिसूचना के मुताबिक ग्रुप-सी के कुल 553 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू होगी।
8 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वो 8 सितंबर से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। वहीं 7 अक्टूबर तक फॉर्म भरने का मौका उम्मीदवारों को दिया जाएगा। इसके अलावा फॉर्म में सुधार करने की तिथि 2 अक्टूबर से 14 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है।
आयु सीमा की गई निर्धारित
भर्ती के तहत उम्मीदवारों की आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है वहीं अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी।












