उत्तर प्रदेश के ऋणधारक किसानों को बड़ी राहत, अब खरीफ फसलों का बीमा 10 सितंबर कर सकते हैं किसान

उत्तर प्रदेश के ऋणधारक किसानों के लिए राहत की खबर है।

उत्तर प्रदेश के ऋणधारक किसानों के लिए राहत की खबर है। किसान अब खरीफ फसलों का बीमा 10 सितंबर तक करा सकते हैं। बता दें कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया था। जिसके आधार पर केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और चयनित जिलों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी किसानों के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब खरीफ फसलों का बीमा 31 अगस्त से बढ़ाकर 10 सितंबर कर दी है।

किसानों से योजना का लाभ उठाने की अपील
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सभी पात्र किसानों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है। बता दें कि फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2017-18 से 2025-26 तक प्रदेश के 69.22 लाख लाभार्थी किसानों को 6,119.93 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दी जा चुकी है।

सभी बैंकों और संबंधित अधिकारियों को भेजी सूचना
इसके अलावा पिछले खरीफ सीजन में 20.63 लाख बीमित कृषकों में से 7.27 लाख किसानों को 808.56 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया था। वहीं रबी सत्र 2025-26 में 1.67 लाख किसानों को 134.60 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से बीमा की तिथि बढ़ाने जाने की सूचना सभी बैंकों और संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। पात्र ऋणी किसानों से कहा गया है कि वे बिना विलंब अपनी बैंक शाखा से संपर्क कर बीमा करा लें।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़