दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में जन-सुनवाई आयोजित की। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों से आए नागरिकों से मुलाकात की। सभी नागरिकों की सीएम रेखा गुप्ता ने समस्याएं सुनीं और उन्हें जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
संबंधितअधिकारियों को दिए निर्देश
इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने संबंधितअधिकारियों को निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों को कहा कि जल्द से जल्द लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए करें। सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लें और समयबद्ध तरीके से समस्याओं के समाधान करें।
‘समाधान हमारी जिम्मेदारी’
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “सरकार के दरवाजे जनता के लिए हमेशा खुले रहते हैं, उनकी बात सीधे सुनी जाती है और समय पर समाधान किया जाता है-यही हमारी कार्य-संस्कृति है। दिल्ली का हर नागरिक हमारे परिवार का सदस्य है। उनकी चिंताएं हमारी चिंताएं हैं और उनका समाधान हमारी जिम्मेदारी है।”












