श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर योगी सरकार की मजबूत व्यवस्था, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुगम और सुरक्षित सुविधाएं

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़े कदम उठाया है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़े कदम उठाया है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। जिसे देखते हुए योगी सरकार ने परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है।इसी कड़ी में परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने 4 सितंबर को मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर बसों और बस स्टेशनों पर सुदृढ़ परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह नेअधिकारियों को निर्देश दिया है कि जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन आदि प्रमुख धार्मिक स्थलों में निरंतर निगरानी बनाए रखे। धार्मिक स्थलों में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था की दृष्टि से जरूरी सतर्कता बरती जाए। इसके साथ ही बसों के संचालन के साथ-साथ बस स्टेशनों पर भी विशेष निगरानी रखी जाए।

यात्रियों की सुरक्षा जरूरी
यात्रियों की सुरक्षा के लिए सख्त व्यवस्था की जा रही है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह ने इसी के तहत जरूरी निर्देश जारी किए है। सभी क्षेत्रीय और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को सर्तक रहने के लिए कहा है। अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों के बस स्टेशनों, प्रमुख बस अड्डों और धार्मिक स्थलों को जाने वाले मार्गों पर संचालित बसों में विशेष सतर्कता बरतें।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़