अंकित बालियान हत्याकांड पर सीएम योगी आदित्यनाथ सख्त, मंत्री ने कहा-“सीएम योगी के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम किया जा रहा है। योगी सरकार की इसी नीति के तहत शामली के अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस जांच तेज हो गई है। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शामली के बंतीखेड़ा गांव पहुंचे जहां दिवंगत अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

सीएम ने गंभीरता से लिया मामला
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंकित बालियान की हत्या की घटना बेहद कष्टदायी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को गंभीरता से लिया है और मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। योगी सरकार की स्पष्ट नीति है कि प्रदेश में अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अपराधियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि करीब पांच दिन पहले हरियाणा से आए शार्प शूटर द्वारा अंकित बालियान की सरेआम हत्या कर दी गई थी। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट संदेश है कि उत्तर प्रदेश में अपराध करके कोई भी व्यक्ति कानून से बच नहीं सकता।

पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी
इसके साथ ही मंत्री ने बताया कि हत्याकांड में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने के दौरान आरोपियों ने भागने का भी प्रयास किया और पुलिस टीम पर गोली चलाई। लेकिन जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हुए। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में हत्याकांड के पीछे किसी बड़े षड्यंत्र या अन्य व्यक्ति की संलिप्तता मिलती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़