मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्वालियर से खरगोन ज़िले के पनवा गाँव को करोड़ों की सौगात दी है। सीएम मोहन यादव ने 106.35 करोड़ की लागत से स्थापित ‘भाडोरा इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड’ का वर्चुअल उद्घाटन किया।
औद्योगिक सुविधाओं पर भी चर्चा
इस मौके पर ‘एंटरप्राइज़ डायलॉग’ के दौरान बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी और औद्योगिक सुविधाओं पर भी चर्चा की गई। सीएम मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि, “इससे कसरावद क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोज़गार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
उद्योगों की स्थापना के लिए प्रक्रिया आसान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए प्रक्रियाओं को आसान बनाया जा रहा है। पहले उद्योग लगाने के लिए उद्योगपतियों को कई अनुमतियां लेनी पड़ती थीं, लेकिन अब सिंगल विंडो प्रणाली के माध्यम से तुरंत अनुमति मिल रही है। इसके अलावा पहले भूमि आवंटन की प्रक्रिया भी पहले 50 से 60 दिन में पूरी होती थी, जिसे अब घटाकर 29 दिन के अंदर किया गया है।
रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर सृजित
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही औद्योगिक विकास के लिए विभिन्न स्तरों पर निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी दिशा में प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है।











