पीएम मोदी ने वाराणसी में बाढ़ के हालात की ली जानकारी, डीएम-मेयर से बात कर दिए जरूरी निर्देश

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ और राहत कार्य का हाल को लेकर तैयार‍ियों की जानकारी ली है।

वाराणसी में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ और राहत कार्य का हाल को लेकर तैयार‍ियों की जानकारी ली है। पीएम मोदी ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और महापौर अशोक तिवारी से बाढ़ की जानकारी ली। पीएम ने जिलाधिकारी और मेयर से अलग-अलग टेलीफोन पर बात कर हालात की जानकारी ली।

बाढ़ की स्थिति को लेकर पूरी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने वाराणसी में बाढ़ की स्थिति को लेकर पूरी जानकारी दी। पीएम मोदी को जिलाधिकारी से नदी के जलस्तर के साथ ही राहत कैम्पों में प्रदान की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में भी अवगत करवाया गया।

पीएम मोदी ने दिए निर्देश
बता दें कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा और वरूणा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे आस-पास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे में अधिकारियों से हालात की पूरी जानकारी लेने के बाद पीएम मोदी ने निर्देश दिए कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की राहत के लिए युद्धस्तर पर कार्य करें। उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं।

विशेष जरूरतों का रखें ध्यान
पीएम मोदी ने कहा कि जहां भी राहत सामग्री की अतिरिक्त आवश्यकता हो वहां तुरंत व्यवस्था करते हुए लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया जाए। पीएम नरेन्द्र मोदी ने बाढ़ और राहत कार्यों पर लगातार सतर्क नजर रखने और प्रभावित लोगों को बिना किसी देरी के राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे बच्चों, महिलाओं,
बुजुर्गों की विशेष जरूरतों को भी ध्यान रखा जाए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़