शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने जल प्रबंधन के लिए दिए सुझाव, AI के इस्तेमाल पर जोर और ‘जल उत्सव’ को बढ़ावा देने का आह्वान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल शक्ति मंत्रालय के दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल शक्ति मंत्रालय के दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए जल क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों के बेहतर प्रबंधन, विश्लेषण के लिए AI के उपयोग पर जोर दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पानी से संबंधित आंकड़ों को एकीकृत कर ज्यादा व्यवस्थित बनाने की जरूरत है ताकि जल प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

एआई के माध्यम से आंकड़ों का विश्लेषण
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा क एआई के माध्यम से समान प्रारूप में जल संबंधी आंकड़ों का विश्लेषण किया जा सकता है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कृषि और औद्योगिक जरूरतों के लिए उपचारित पानी के समुचित उपयोग के लिए पहले से तैयारी कर एकीकृत योजना बनाने पर भी जोर दिया। पीएम ने कहा कि यह सम्मेलन सिर्फ एक बार होने वाली गतिविधि तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि इसकी समीक्षा और सीखने की प्रक्रिया लगातार जारी रहनी चाहिए।

‘जल उत्सव’ को बढ़ावा देने का सुझाव
प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए ‘जल उत्सव’ को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। पीएम मोदी ने कहा कि पानी बचाने वाली तकनीकों को ज्यादा से ज्यादा अपनाना चाहिए। भविष्य में पानी की जरूरतों को देखते हुए शहरी स्थानीय निकायों को भी जल प्रबंधन के प्रति तैयार करने की जरूरत पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि बांधों की सुरक्षा के लिए हर मानसून से पहले पूरी तैयारी रखनी चाहिए। इसके साथ ही स्कूली छात्रों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाई जानी चाहिए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़