शिक्षक दिवस पर सीएम योगी करेंगे शिक्षकों का सम्मान, 81 अध्यापकों को दिए जाएंगे राज्य स्तरीय पुरस्कार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान करेंगे। गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सीएम योगी प्रदेश के कुल 81 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार 2025 से सम्मानित करेंगे। इस पुरस्कार का प्रमुख उद्देश्य शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है ताकि वो अच्छे शिक्षण कार्य करने के लिए प्रेरित हों।

शिक्षकों को मिलेगा सम्मान
बता दें कि इसमें राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के 61 शिक्षकों का चयन किया गया है और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें कुल मिलाकर 33 शिक्षिकाएं (31 बेसिक और 2 माध्यमिक विद्यालयों की) शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिन शिक्षकों को चयनित किया गया है उनमें से 5 को ‘मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।

प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह के साथ पुरस्कार राशि
राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए जाएंगे इसके साथ ही पुरस्कार राशि के रूप में 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा सम्मानित शिक्षकों को आजीवन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में प्रतिवर्ष 4000 किलोमीटर की निशुल्क यात्रा की सुविधा भी मिलेगी। बता दें कि राज्य स्तरीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की सीमा भी दो वर्ष बढ़ जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़