उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पौधरोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत एक दिन में 35.27 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं दूसरी तरफ योगी सरकार ने इस वर्ष भी विशिष्ट वनों की स्थापना की। बता दें कि इसी दिशा में उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बड़ा इतिहास रच दिया है।
पौधरोपण महायज्ञ-2026 में बड़ा इतिहास
‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत पौधरोपण महायज्ञ-2026 में पूरे प्रदेश में एक दिन में 35,27,89,926 पौधरोपण हुआ। यह सरकार की ओर से तय किए गए लक्ष्य 35 करोड़ से 27,89,926 अधिक रहा। दरअसल सीएम योगी ने 12 जुलाई को गोरखपुर में दो स्थानों पर पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया था।
पौधरोपण महाभियान में लगाए गए विशिष्ट वन
पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत गुरु के सम्मान में प्रदेश के सभी वन प्रभागों में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ लगाए जा रहे है। मुख्य वन संरक्षक (प्रचार-प्रसार) अदिति शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी अनेक विशिष्ट वन स्थापित किए गए।











