सीएम योगी ने की उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की नौवीं बोर्ड बैठक, तीर्थ मित्र योजना से सहेजेंगे ब्रज की 200 धरोहरें

मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की नौवीं बोर्ड बैठक हुई।

मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की नौवीं बोर्ड बैठक हुई। यह बैठक गीता शोध संस्थान परिसर स्थित यमुना एक्सप्रेस- वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में यह बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास, विरासत संरक्षण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए।

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का कार्य की समीक्षा
बैठक में फैसला लिया गया कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का कार्य आगामी तीन वर्षों में तीन चरणों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही मथुरा- वृंदावन रेल मार्ग पर सुगम यातायात के लिए सड़क मार्ग बनाने की योजना पर भी बैठक में सहमति बन गई है। बैठक में हार्टफुलनेस फाउंडेशन हैदराबाद की ओर से सीएसआर के तहत विकास कार्य कराने और गोवर्धन
परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए 10 गोल्फ कार्ट दान देने पर चर्चा हुई।

तीर्थ मित्र योजना होगी संचालित
बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्कृति विभाग की ष्स्मारक मित्रष् योजना की तर्ज पर अब तीर्थ मित्र योजना संचालित की जाएगी। इसके तहत ब्रज की उच्च विरासत वाली 200 चिह्नित जीर्ण-शीर्ण धरोहर संरचनाओं और स्मारकों का व्यवस्थित संरक्षण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राचीन पांडुलिपियों, ज्ञान और साहित्य को सहेजने के भी कड़े निर्देश दिए।

मल्टीलेवल पार्किंग और होल्डिंग एरिया का निर्माण
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मथुरा- वृंदावन में जगह-जगह होल्डिंग एरिया बनाए जाएं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही पीपीपी या रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर मल्टीलेवल पार्किंग व्यवस्था विकसित की जाए, जिसमें डॉरमेट्री, कैफे और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हों।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़