असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में सरकार राज्य में निवेश को आकृषित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमन्त्री ने उद्योगों और निवेशकों से राज्य में निवेश करने और असम को अपना “घर” बनाने का आग्रह किया।
एक्स पर पोस्ट की शेयर
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में पोस्ट में राज्य सरकार की ओर से निवेशकों के अनुकूल माहौल बनाने की कोशिशों का
जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, “सभी उद्योगों से अपील है कि आएं, असम में निवेश करें और इसे अपना घर बनाएं।”
“असम बिजनेस के लिए तैयार है।”
इसके साथ ही उन्होंने कहा, “निवेशकों के अनुकूल पॉलिसी से लेकर तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर और जमीन की उपलब्धता तक हम ऐसा माहौल बना रहे हैं, जिससे बिजनेस तेजी से शुरू हो सकें और बड़े हो सकें।” संभावित निवेशकों के लिए अपनी बात साफ करते हुए उन्होंने कहा, “असम बिजनेस के लिए तैयार है।”











