सीएम धामी ने लाभार्थियों को जारी की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन खातों में भेजी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर सीएम धामी ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इसके माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में पेंशन धनराशि भेजी गई। लाभार्थियों के खातों में 147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन धनराशि भेजी गई। बता दें कि अगस्त महीने में विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी स्वीकृत की गई।

राज्य सरकार की प्राथमिकता
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सरलता और समयबद्धता से मिले। सीएम धामी ने इस संबंध मेंअधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये। सीएम ने कहा कि पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए।

नियमित रूप से पेंशन का भुगतान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन का भुगतान कर रही है। उन्होंने कहा कि पेंशन व्यवस्था को सरल, पारदर्शी बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सीएम ने निर्देश दिये कि जिन पात्र लाभार्थियों का किसी कारणवश आधार नहीं बन पा रहा है, उन्हें चिन्हित कर उनके लिए अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए, ताकि आधार संबंधी समस्या के कारण कोई भी पात्र लाभार्थी पेंशन के लाभ से वंचित न रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़