SSC CHSL Recruitment 2026, यहाँ जानें आवेदन के लिए पात्रता और रजिस्ट्रेशन फीस

SSC यानि कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CHSL Recruitment 2026 भर्ती के लिए आवेदन मांगे है।

SSC यानि कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CHSL Recruitment 2026 भर्ती के लिए आवेदन मांगे है। इसलिए जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहता है वो अपनी आवेदन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरी कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख
बता दें कि कुल 2536 उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए है। वहीं भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तारीख 07 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को 16 से 18 अक्टूबर तक फॉर्म में सुधार कर करने का मौका दिया जाएगा।

आयु सीमा निर्धारित
परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। भर्ती के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। वहीं आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क और पात्रता
आवेदन के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़