बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन की ओर से राज्य के होम गार्ड विभाग के तहत कंपनी कमांडर (गुल्म समादेशक) के रिक्त पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। जो भी अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होना चाहता है वो 10 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर अभ्यर्थी अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
अंतिम तारीख और पात्रता
बता दें कि इस भर्ती के तहत अंतिम तारीख 10 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 24 वर्ष और अधिकतम उम्र पुरुष उम्मीदवारों के लिए 50 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। इसके अलावा आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और अंत में शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी। चयनित होने वाले युवाओं को लेवल-6 के अनुसार वेतन प्रदान किया जायेगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 65 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।












