ITBP सीएपीएफ में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती, आवेदन करने का आज आखिरी मौका

ITBP यानि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस सीएपीएफ में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए आज आखिरी मौका है।

ITBP यानि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस सीएपीएफ में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए आज आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है वो आज अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। ITBP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा करें।

कुल 282 उम्मीदवारों का चयन
बता दें कि इस भर्ती के जरिए मेडिकल ऑफिसर के कुल 282 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें सुपर मेडिकल ऑफिसर के लिए कुल 5 पद, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए कुल 162 पद और मेडिकल ऑफिसर के लिए कुल 115 पद आरक्षित किए गए हैं।

आयु सीमा और पात्रता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार किसी भी स्टेट मेडिकल में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़