वडोदरा में पीएम मोदी का मेगा शो, ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में दी करोड़ों की सौगात

वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने शिरकत की। जहां पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के वडोदरा के दौरे पर रहे। जहां PM मोदी के मेगा शो में पीएम मोदी को सुनने के लिए हजारों लोग पहुंचे। वडोदरा में ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने शिरकत की। जहां पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने 35,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

पीएम मोदी ने किया संबोधित
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “देश के विकास से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। इस विकास पर्व में आप सभी ने जिस सेवाभाव से पूरे वडोदरा शहर में स्वच्छता से स्वागत अभियान चलाया है, इसके लिए मैं वडोदरा के हर एक नागरिक को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं और उनकी सराहना करता हूं।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं विकसित भारत की यात्रा को और गति देने के लिए आया हूं।

‘2014 के बाद काम को गति दी’
पीएम मोदी ने पूर्व की सरकारों पर जमकर कटाक्ष किए। पीएम मोदी ने कहा कि ये डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर इस बात का साक्षी है कि बीते 12 साल में देश की काम करने की संस्कृति कैसे बदली है। 2014 तक फाइलें ही यहां से वहां होती रही। फाइलें अटकती थी, लटकती थी, भटकती थी। दुर्भाग्य देखिए कि इन फाइलों को भी कोई डेडिकेटेड कॉरिडोर नसीब नहीं हुआ। लेकिन हमने 2014 के बाद काम को गति दी जिसका परिणाम आज सबके सामने है।

देश के व्यापार-कारोबार का मुख्य आधार
पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि साल 2014 के बाद जब आपके आशीर्वाद से मैं दिल्ली पहुंचा और वहां पहुंचते ही हमने इसको गति देने का शुरू कर दिया। 2,800 किमी के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का काम आज पूरा करके दिखाया है। जो आज ईस्टर्न और वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर देश के व्यापार-कारोबार का मुख्य आधार बन रहा है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़