धामी सरकार का भ्रष्टाचारियों पर कड़ा प्रहार, जीरो टोलरेंस की नीति पर आगे बढ़ रही सरकार

देवभूमि उत्तरखंड में धामी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार शिकंजा कसे हुए है।

देवभूमि उत्तरखंड में धामी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार शिकंजा कसे हुए है। राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि “हमारी सरकार ने ने सिर्फ भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई है, बल्कि ज़मीनी स्तर पर सख़्त कार्रवाई भी की है। रिश्वत लेने वालों की गिरफ़्तारी से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई तक, कानून अपना काम कर रहा है और इसमें किसी के पद या प्रभाव का कोई लिहाज़ नहीं किया जा रहा है।”

1064 हेल्पलाइन बना सशक्त हथियार
सीएम धामी ने बताया कि “भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ इस लड़ाई में, 1064 हेल्पलाइन जनता के लिए एक सशक्त हथियार बन गई है। मैं राज्य के निवासियों से अपील करता हूं कि वे भ्रष्टाचार या रिश्वत की माँग के बारे में कोई भी जानकारी तुरंत 1064 पर दें। आपकी पहचान गोपनीय रखते हुए नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।”

जनता का भरोसा बनाए रखना हमारा कर्तव्य
सीएम धामी ने पोस्ट में कहा कि, “राज्य की जनता ने हमें सेवा और सुशासन की ज़िम्मेदारी सौंपी है और उनके भरोसे को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। भ्रष्ट व्यक्ति चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ हमारा यह अभियान न तो रुका है और न ही रुकेगा।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़