उत्तर प्रदेश में विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, यहाँ जानें भर्ती के लिए पात्रता और आयु सीमा?

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से राज्य में विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से राज्य में विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

पात्रता और अंतिम तारीख
बता दें कि भर्ती के तहत निर्धारित अंतिम तिथि 7 अक्टूबर है। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने संबंधित विषयों से पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री 55 फीसदी अंकों के साथ पास की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने UGC NET CSIR NET SLETSET M.PhillPh.D उत्तीर्ण किया हो। पीएचडी करने वाले उम्मीदवारों को NETSLETSET से छूट दी गई है।

आयु सीमा निर्धारित
इसके अलावा भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। इसके तहत उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 62 साल से ज्यादा न हो। वहीं आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क का भुगतान
इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 2000 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी वर्ग के लिए 1500 और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए फीस 1000 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़