CBI में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पदों भर्ती निकाली

देश की प्रतिष्ठित एजेंसी CBI यानि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानि में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है।

देश की प्रतिष्ठित एजेंसी CBI यानि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानि में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। CBI की ओर से स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पदों भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है इसलिए जो भी इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वो ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट cbi.gov.in पर जाकर आवेदन भर सकते हैं।

पात्रता और अंतिम तारीख
बता दें कि इस भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। इसके साथ ही भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने LLB पास होना अनिवार्य है। बार काउंसिल के साथ वकील के तौर पर एनरोलमेंट सर्टिफिकेट होना चाहिए। सेशन कोर्ट में आपराधिक मामलों को संभालने का बार (BAR) में अनुभव होना चाहिए। इसके साथ अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में अन्य अनुभव होना चाहिए।

कैसे करें आवेदन
इस भर्ती में शामिल होने के लिए सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आवेदन पत्र नोटिफिकेशन में दिए गए फॉर्म के फॉर्मेट में भरा जा सकता है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़