पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की द्विपक्षीय वार्ता, भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं के बीच व्यापक मुद्दों पर वार्ता की गई।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे है। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं के बीच व्यापक मुद्दों पर वार्ता की गई। जिसमें मुख्य रूप से साल 2030 तक वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने और रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

ब्रह्मोस मिसाइल के उन्नयन पर विचार
दरअसल क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा था कि दोनों पक्ष ब्रह्मोस मिसाइल के उन्नयन पर विचार कर रहे हैं। इसके साथ ही मॉस्को अपनी शेष एस-400 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रस्तावित सुखोई-57 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति पर भी चर्चा कर रहा है। इसके साथ ही रूसी अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा संबंध काफी मजबूत बने हुए हैं और दोनों पक्ष भारत में नए असैन्य परमाणु रिएक्टर स्थापित करने की योजना को लेकर बातचीत करने पर विचार कर रहे हैं।

SCO के शिखर सम्मेलन में हुई थी मुलाकात
गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन की मुलाकात पिछले सप्ताह बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघर्ष को तुरंत समाप्त करने का आह्वान किया था और रूसी नेता से ‘अंतहीन युद्ध से युद्ध के अंत’ की ओर बढ़ने का आग्रह किया था।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़