ब्रिक्स बिजनेस फोरम के ग्लोबल मंच से बोले पीएम मोदी, ‘UPI से दुनिया के 50 प्रतिशत रियल-टाइम डिजिटल भुगतान’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का विषय “लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” है।

नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स बिजनेस फोरम का लीडर्स सेशन आयोजित किया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशन को संबोधित किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का विषय “लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” है। पिछले 12 सालों में भारत ने इसी मंत्र को अपनी आर्थिक और व्यापारिक नीतियों का आधार बनाया है। पीएम ने कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर नवाचार और तकनीकी समाधानों का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।

UPI से डिजिटल भुगतान आसान, तेज
पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस की वैश्विक सफलता का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि UPI से बड़े पैमाने पर डिजिटल लेनदेन को रफ्तार मिली है। आज दुनिया के 50 प्रतिशत रियल-टाइम डिजिटल भुगतान UPI तकनीक के माध्यम से हो रहे हैं। डिजिटल अर्थव्यवस्था को लेकर इस तकनीक से रफ्तार मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि UPI ने देश में करोड़ों लोगों को औपचारिक वित्तीय व्यवस्था से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके माध्यम से छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप, एमएसएमई और आम नागरिकों के लिए डिजिटल भुगतान आसान, तेज और सुरक्षित हुआ है।

आधारभूत संरचनाओं का विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत तेजी से सड़क, रेलवे, बंदरगाह और हवाई अड्डों जैसी आधारभूत संरचनाओं का विस्तार कर रहा है। इसके साथ ही जहाज निर्माण, सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी, क्रिटिकल मिनरल्स और बायोटेक्नोलॉजी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में नई क्षमताओं का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यही व्यापक परिवर्तन भारत को वैश्विक विकास और स्थिरता का भरोसेमंद साझेदारन बना रहे हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़