उत्तर प्रदेश में अतिवर्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी गंभीर, जनहानि, पशु हानि और आर्थिक हानि का लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में अभी भी भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। जिसे देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को बचाव और राहत कार्य के लिए निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी के अधिकारियों को निर्देश
मुख्यमंत्री योगी ने अति बारिश से होने वाली जनहानि, पशु हानि और आर्थिक हानि का भी संज्ञान लिया है। जिसके बाद सीएम योगी ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड पर निकलने के दिए निर्देश हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। अधिकारी प्रभावित परिवारों से संवाद बनाकर उपलब्ध हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं।

24 घंटे में मुआवजा देने की व्यवस्था
इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने अति वर्षा, आकाशीय बिजली से हुई जन हानि, पशु हानि और आर्थिक हानि का आंकलन कर 24 घंटे में मुआवजा देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जलभराव से जनमानस को समस्या न होने पाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि खराब मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना रहती है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़