मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम से मिले प्रधानमंत्री मोदी, द्विपक्षीय बैठक में वैश्विक मुद्दों और सहयोग को मजबूत करने पर हुई बात

दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने द्विपक्षीय बैठक की।

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत पहुंचे। इस दौरान दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इनमें रक्षा, व्यापार, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर वगैरह के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

मलेशिया यात्रा के नतीजों पर बात
पीएम मोदी ने भारत में मलेशिया के प्रधानमंत्री इब्राहिम का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में साझेदार देश के तौर पर मलेशिया की भागीदारी को प्रशंसनीय बताया। दोनों नेताओं ने फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया यात्रा के नतीजों पर बात की और व्यापार, निवेश, रक्षा सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, फिनटेक, शिक्षा, पर्यटन और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।

भारत का वाणिज्य दूतावास खोलने पर सहमति
इसके साथ ही प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कोटा किनाबालु, सबाह में भारत का वाणिज्य दूतावास खोलने के लिए सहमति जताई। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आसियान-भारत संबंधों को मजबूत करने में मलेशिया के लगातार समर्थन की सराहना की। नेताओं ने आपसी हित के अहम क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़