बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने देश के सभी नागरिकों के लिए अपील जारी की है। नितिन नबीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो संदेश जारी किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों की यात्रा को लेकर जानकारी दी।
‘जनसेवा ही राष्ट्रसेवा है’
नितिन नबीन ने कहा कि, “‘जनसेवा ही राष्ट्रसेवा है’ – यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन का मूल मंत्र रहा है। सरकार के मुखिया के तौर पर जनसेवा और राष्ट्र-निर्माण के संकल्प के प्रति समर्पित उनकी 25 वर्षों की यात्रा अभूतपूर्व रही है।”
‘देश को नई दिशा और मजबूती’
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि, “पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को नई दिशा और मजबूती प्रदान की है। आज, उनके द्वारा दिए गए सामूहिक संकल्प के परिणामस्वरूप हम ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। देश की प्रगतिशील यात्रा और पीएम मोदी के यशस्वी नेतृत्व के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करने के लिए, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्वलित करने की अपील करते हुए कहा कि पीएम मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान करें।











