उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सपा पर कड़े प्रहार, कहा- “सपा में होता है गुंडों और अपराधियों का संरक्षण”

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने के बार फिर समाजवादी पार्टी को आड़े हाथ लिया है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने के बार फिर समाजवादी पार्टी को आड़े हाथ लिया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा में गुंडों और अपराधियों का संरक्षण होता है। उप मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर जमकर निशाने साधे।

सपा का इतिहास उत्तर प्रदेश के लिए ख़तरनाक
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “बीजेपी अगड़ा-पिछड़ा-दलित समाज की उस पवित्र ‘त्रिवेणी’ संगम की तरह है, जिसमें सबका सम्मान, सबका विकास और सबका विश्वास शामिल है। दूसरी ओर सपा का पीडीए यानी परिवार डेवलपमेंट एजेंसी-जहां जनता के विकास से ज्यादा परिवार, गुंडों और अपराधियों के संरक्षण की चिंता होती है। उन्होंने लिखा सपा का इतिहास उत्तर प्रदेश के लिए ख़तरनाक रहा है। साज़िश और झूठ के सहारे चुनाव एक बार जीता जा सकता है, बार-बार नहीं।”

तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाने के लिए तैयार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगामी चुनाव को लेकर कहा कि “2024 के लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन को जो राजनीतिक लाभ मिला, वह साल 2027 में दोहराया नहीं जाएगा। उत्तर प्रदेश की जनता सब देख रही है और तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़