प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के राजनीतिक कार्यकाल को समर्पित देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा देशभर में अभियान चलाएगा। इस अभियान के तहत वाराणसी और गुजरात के वडनगर के बीच विशेष बाइक यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सहित कई मंत्री बाइक यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
काशी से वडनगर तक यात्रा
यह यात्रा काशी से वडनगर और वडनगर से काशी तक आयोजित होगी। इस यात्रा में दोनों ओर से 500-500 युवा बाइक सवार शामिल होंगे। बता दें कि इस यात्रा का शुभारंभ 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल में किया जाएगा। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर काशी में सेवा और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
योजनाओं के लाभार्थियों से करेंगे संवाद
इस सेवा संकल्प बाइक यात्रा में युवा 50-50 के समूह में निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ेंगे। यात्रा 10 राज्यों के 100 से ज्यादा जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान युवा अलग-अलग स्थानों पर रात्रि प्रवास करेंगे और स्थानीय लोगों से संपर्क कर सेवा कार्यों में हिस्सा लेंगे। रात्रि प्रवास के दौरान केंद्र और राज्यन सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से भी संवाद किया जाएगा।











