उत्तर प्रदेश में सरकारी टीचर बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। UPESSC यानि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्रवक्ता (PGT) के 2607 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा
भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है। इसके साथ ही परीक्षा तिथि का एलान भी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को करवाई जाएगी।
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने संबंधित विषयों से ग्रेजुएशन/ पोस्ट-ग्रेजुएशन उत्तीर्ण करने के साथ बीएड/ एमपीएड उत्तीर्ण किया हो। वहीं आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 62 साल से ज्यादा न हो। 1 जनवरी 2026 के आधार पर आयु की गणना की जाएगी।











