काशी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, काशी से वडनगर तक की बाइक यात्रा को भी दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर काशी की पवित्र नगरी में 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर काशी की पवित्र नगरी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष’ पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा
“सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 75 वर्ष पूर्व, वडनगर की मिट्टी से एक साधारण परिवार के बालक की जो यात्रा शुरू हुई थी, वह आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री बनने के शिखर तक पहुँच गई है। अपनी 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के दौरान, अपनी तपस्या, त्याग, कठोर परिश्रम और समर्पण से माननीय प्रधानमंत्री जी ने 145 करोड़ भारतीयों को एक सशक्त, समर्थ और आत्मनिर्भर ‘नए भारत’ का विजन दिखाया है।”

बाइक यात्रा को दिखाई हरी झंडी
वही इस अवसर पर बाइक यात्रा भी निकाली गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मिलकर कर्मभूमि काशी से जन्मभूमि वडनगर तक की बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाई। ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ का संदेश देने वाली इस यात्रा में शामिल सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गई।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़