सीएम रेखा गुप्ता की छत्तीसगढ़ के इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स से मुलाकात, दुनिया के सामने होगी बदलती दिल्ली की कहानी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में छत्तीसगढ़ से आए युवा ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स के साथ संवाद किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में छत्तीसगढ़ से आए युवा ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स के साथ संवाद किया। बता दें कि युवा ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स अगले पांच दिनों में दिल्ली को देखेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलती दिल्ली की कहानी को अपने नज़रिए से देश और दुनिया के सामने रखेंगे। जिसे लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने सभी इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स को सुभकामनाएं दी।

इंफ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं बदलाव
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने इस दौरान कहा कि, “दिल्ली का बदलाव सिर्फ़ इंफ्रास्ट्रक्चर तक ही सीमित नहीं है। महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए नए अवसर, श्रमिकों का सम्मान और बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं आज लोगों के जीवन में बदलाव ला रही हैं। अपनी विरासत और विकास को साथ लेकर चलते हुए, दिल्ली विकसित भारत के संकल्प में अपनी भूमिका निभा रही है।”

सीएम ने की प्रयासों की सराहना
मुख्यमंत्री ने युवा ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स के प्रयासों की सराहना की। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “नई पीढ़ी की भाषा और अपनी रचनात्मकता के ज़रिए सेवा की कहानी को लोगों तक पहुंचाने की आपकी कोशिश सराहनीय है।” बता दें कि इस अवसर पर दिल्ली बीजेपी के प्रदेश सचिव मनोज कुमार भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़