प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शालीमार बाग में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘नमो श्रमिक सेवा केंद्र’ और ‘गिग वर्कर्स रेस्ट सेंटर’ का उद्घाटन किया गया। इस अवसर सीएम रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।
श्रमिकों का सम्मान, सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा देश के श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनकी सेवा भावना से प्रेरित होकर, हमारा प्रयास है कि दिल्ली के मेहनती साथियों तक हर सुविधा सम्मान और आसानी से पहुँचे। इस केंद्र पर रजिस्ट्रेशन, रिन्यूअल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, योजनाओं की जानकारी और क्लेम से जुड़ी सहायता-सब कुछ एक ही जगह पर उपलब्ध होगा।”
17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा अभियान
इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इस अवसर कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे। वहीं बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे। यह सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर 2026 तक एक महीने तक चलाया जा रहा है। इसके तहत दिल्ली में कुल 34 ‘नमो श्रमिक सेवा केंद्र’ खोले गए हैं, जहां श्रमिकों का निशुल्क पंजीकरण, नवीनीकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिलेगा।












